फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पारा 5.5 पर, छाए रहे बादल, खोजते रहे अलाव

Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुबह-शाम होने वाली ठंड का असर अब दिन में भी दिखाई देने लगा है। रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। धूप बेअसर रहने से दिन में ठंडक महसूस होती रही। अधिकतम तापमान 23.0, जबकि न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग, लखनऊ के मुताबिक जिले का न्यूनतम तापमान 9.7 रहा। उधर, शहर में अब तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल सके और न ही कंबल वितरण शुरू हो सका है।

पिछले चार दिनों से पछुवा हवा चल रही है। जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह 1.4 किमी/घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसकी वजह से दिन में भी हल्की ठिठुरन का होने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा चलने की वजह से ठंड और बढ़ेगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें