फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगी सांसद मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सांसद मेनका गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

सांसद मेनका गांधी 30 अक्तूबर को लखनऊ एअरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए जिले में पहुंचेगी। वे पार्टी की ओर से चल रही गांधी संकल्प यात्रा का शहर के शास्त्रीनगर में शुभारंभ करेंगी। वे पदयात्रा में भी शामिल होंगी।
पदयात्रा के दौरान वे शाहगंज चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद धनपतगंज ब्लॉक के धनजई में धमसा देवी माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 31 अक्तूबर को सांसद मेनका संजय गांधी सुबह कूरेभार ब्लॉक के सिरवारा बड़ी गोशाला का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
दोपहर बाद गांधी संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली वापस लौट जाएंगी। सांसद का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपाई इसकी तैयारी में लगे हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार की शाम गौरीगंज स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगी। यहां जिले के उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर वे जिले में उद्योग की नई संभावनाओं की तलाश करने के अलावा विकास पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन

दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जिला मुख्यालय गौरीगंज के सब्जी मंडी से जामों रोड तक आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा संगठन द्वारा किया गया है। इसके बाद स्मृति ईरानी अमेठी व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें