फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हिंदू संगठनों ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला

Wed, 24 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट पर बांग्लादेश सरकार पुतला जलाते हिंदू संगठन के लोग।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सनातन चेतना के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुतला फूंका। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि सनातन समाज सदैव सहिष्णु रहा है। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना भी हमारा धर्म है। बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के साथ सनातनी समाज खड़ा है। शनि मिश्र ने कहा कि यह समय संवेदना व्यक्त करने का नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई का है। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार किसी एक देश का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन समाज की अस्मिता और मानवाधिकारों पर सीधा आघात है।
उन्होंने पीड़ित हिंदुओं के न्याय व पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की मांग की। संरक्षक राकेश सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय निगरानी तंत्र विकसित किया जाए। इस मौके पर अनमोल अग्रहरि, बृजेंद्र मिश्र, सोनू तिवारी, मुकेश गोयल, वल्लभ श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, रवि त्रिपाठी, शैलेंद्र शुक्ल, गया प्रकाश दुबे व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें