सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र के कामतागंज बाजार में बीएन फार्मेसी नाम से संचालित मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षकों की टीम ने शनिवार को छापा मारा। छानबीन में स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका।
औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने बताया कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा था। स्टोर में मौजूद 52 हजार की दवाओं को सील कर दिया गया। तीन दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही भदैंया सीएचसी के पास दोमुंहा चौराहा, शंभूगंज, कंधईपुर, हनुमानगंज बाजार के मेडिकल स्टोर बंद कर उनके संचालक लापता हो गए।