सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भदैंया गांव के पास बृहस्पतिवार रात 12 बजे वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर जा रही एक एसयूवी डिवाइडर से टकराने के बाद पलटती हुई एक नीम के पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में एसयूवी पर सवार तीन युवकों को पास के ढाबे पर मौजूद लोगों ने निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकुर वर्मा (21) निवासी वंदनपुर मजरे गनेशपुर कैथौली थाना गोसाईंगंज जिला सुल्तानपुर को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस (20) निवासी वंदनपुर गनेशपुर कैथौली और विराज वर्मा (21) निवासी टिहड़ा को भर्ती कर उपचार शुरू किया। अंकुर, प्रिंस और विराज वर्मा वाराणसी में अग्निवीर की भर्ती में शामिल होने गए थे।