फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने सीखे आग से बचाव के तरीके

Fri, 31 May 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आगजनी से बचाव का अभ्यास करते सीएमएस व अन्य। स्रोत-मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के 100 शय्या एमसीएच विंग में बृहस्पतिवार को फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने अचानक आग लगने पर बचाव के तरीके सीखे। फायर विभाग की टीम ने उन्हें आग से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले तरीकाें का अभ्यास भी कराया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में आयोजित फायर मॉकड्रिल कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसके गोयल और डाॅ. आरके यादव ने किया। फायर मॉकड्रिल की शुरुआत में मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा ने आग से निपटने के विभिन्न तरीकों और उपकरणों का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए, कैसे अलार्म बजाना है और किस तरह से आपातकालीन निकास का उपयोग करना है। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने कहा कि मॉकड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सही प्रतिक्रिया देने की क्षमता को सशक्त बनाती है। डॉ. आरके यादव ने कहा कि मॉकड्रिल से हमें अपनी तैयारियों को परखने और सुधारने का अवसर मिलता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें