फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज बना पार्किंग, गेट पर फंस जाती हैं एंबुलेंस

Sat, 04 May 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर को अगर आप देखें तो आए दिन पूरा परिसर वाहनों से भरा नजर आता है। यहां मरीजों और कर्मियों के ही वाहन नहीं खड़े होते, बल्कि चौक में खरीदारी करने वाले लोग भी यहीं अपने वाहन पार्क कर देते हैं। ऐसे में आए दिन गेट पर जाम लगता रहता है। एक ही गेट होने के कारण अक्सर यहां एंबुलेंस भी फंसी नजर आती हैं। जाम लगने से अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के करीब चौक में सड़कों पर दुकानें लगती हैं, इसलिए वहां पर किसी भी चार पहिया वाहन का जाना असंभव रहता है। दो पहिया वाहन भी लेकर जाने में लोगों को दिक्कतें होती हैं। ऐसे में चौक में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग चार पहिया वाहन अक्सर मेडिकल कॉलेज के परिसर में ही खड़े देते हैं। इन वाहनों के आने-जाने की वजह से गेट पर जाम लग जाता है। इससे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश और निकासी के लिए केवल एक ही गेट होने के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजोें के साथ अन्य लोगों को दिक्कतें होती हैं।



हालांकि मेडिकल कॉलेज परिसर में पुलिस के कुछ जवान भी तैनात रहते हैं, लेकिन यह लोग वाहनों को चेक नहीं करते हैं। उधर, अभी मेडिकल कॉलेज की अपनी निजी सुरक्षा एजेंसी का चयन ही नहीं हो पाया है। इसलिए यह अव्यवस्था बनी हुई है। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल कहते हैं कि अस्पताल का दूसरा गेट खोलने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। अस्पताल की अपनी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद बाहरी वाहनों के आने पर भी रोक लग जाएगी। तभी इस समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें