सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के बूधापुर गांव के दो सगे भाइयों ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। रविवार को गोंडा में आयोजित प्रतियोगिता में एक भाई ने स्वर्ण और दूसरे ने रजत पदक जीता है।
राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को आदर्श मानने वाले युवराज और यशराज अपने अचूक निशानों से नित नए सोपान गढ़ रहे हैं। रविवार को गोंडा में इन दोनों भाइयों ने पुन: उल्लेखनीय सफलता हासिल की। गोंडा जिले में आयोजित प्री स्टेट सिंगल ट्रैप जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता में छोटे भाई यशराज ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं बड़े भाई युवराज ने सीनियर वर्ग में रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। दोनों भाई तहसीलदार के पद पर तैनात उमेश कुमार सिंह व के पुत्र हैं। पिछले साल बडे़ भाई युवराज ने नेशनल और छोटे भाई यशराज ने प्री नेशनल तक पहुंचकर निशानेबाजी में झंडे गाड़े थे।