सुल्तानपुर। इरूल गांव निवासी रामसेवक (45) रविवार रात आठ बजे अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास अचानक एक सांड़ सामने आ गया, जिससे राम सेवक की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामसेवक गंभीर रूप से घायल गया।
स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन रामसेवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रामसेवक के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के साथ ही पत्नी और दो बच्चे हैं। बच्चों में बेटा राज (14) और बेटी गौरी (12) वर्ष के हैं। परिजनों ने बताया कि रामसेवक महाराष्ट्र में ट्रक चलाते थे। दो दिन पहले ही परिवार से मिलने घर पहुंचे थे।