सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर नवरात्र पर्व के मद्देनजर 22 सितंबर से मूर्ति विसर्जन तक जिले में सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार ने बताया कि इसकी निगरानी के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दीपक कुमार पटेल, रमाशंकर पटेल, अभय प्रताप सिंह, संदीप यादव, अंजनी कुमार मिश्र के साथ विशेष सचल दल का गठन किया गया है।