फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ऊंचा होगा मायंग-नौगवांतीर मार्ग, मंत्रालय ने दी स्वीकृति

Mon, 07 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज-कूरेभार से निकले मायंग-नौगवांतीर संपर्क मार्ग का तीन किमी जलभराव वाला हिस्सा 89 लाख रुपये से ऊंचा बनाया जाएगा। केेंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने टेंडर की बचत धनराशि को खर्च करने की अनुमति दे दी है। मंजूरी मिलने से सड़क निर्माण पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 किमी लंबा मायंग-नौगवांतीर संपर्क मार्ग के निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2021 में मिली थी। योजना के तहत नौ करोड़ रुपये की मंजूरी केंद्रीय मंत्रालय ने दी थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव वाले तीन किमी हिस्से को ऊंचा बनाने के लिए प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था।
ग्रामीणों के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था ने इस हिस्से को तीन फीट ऊंचा बनाने के लिए शासन के जरिये केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। मंत्रालय ने अतिरिक्त धनराशि की मंजूरी देने से इन्कार करते हुए टेंडर के बचे 89 लाख रुपये कार्य पर खर्च करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

आरईडी के सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि बरसात के बाद मिट्टी पटाई करके सड़क के तीन किमी हिस्से को ऊंचा करके गिट्टी कुटाई कराई जाएगी। इसके बाद सड़क पक्की बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें