फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के निधन पर शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के निधन पर बुधवार को शहर से सटे अमहट स्थित जामा मस्जिद में शोक सभा का आयोजन किया गया। शिया समुदाय के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खान की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। शोक सभा उन्होंने कहा कि मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का नाम भारत के महान आलिमों में एक है।
उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और सभी धर्मों का आदर करना सिखाया। कल्बे सादिक ने कौम के नौजवानों को बेदार (जगाने) करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर बड़ा काम किया है। एरा मेडिकल कॉलेज में लोगों को कम खर्च पर इलाज और गरीबों को मुफ्त शिक्षा पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह एक ऐसे आलिम थे, जिनकी चर्चा विदेशों में भी हुआ करती थी। उनका मंगलवार को एरा मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें