. लक्ष्मी। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
विंदेश्वरीगंज। सझौवा मजरे बहुरावां गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कूरेभार क्षेत्र के पूरे सागर मजरे पुरखीपुर निवासी कप्तान की तहरीर के मुताबिक उनकी बहन लक्ष्मी की शादी सझौवा मजरे बहुरावां गांव में हुई थी।
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सूचना मिली कि लक्ष्मी ने फांसी लगा ली है। जब वहां पहुंचे तो बहन घर पर नहीं मिली। ससुरालीजन ने बताया कि लक्ष्मी बेहोश हो गई थी और उसे बल्दीराय अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर लक्ष्मी मृत अवस्था में मिली। मृतका के भाई ने ससुरालीजन पर लक्ष्मी को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार समझौते के बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। उनकी बहन लक्ष्मी की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद