फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। मदनपुर गांव में रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने जीजा समेत अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सोमवार को दोस्तपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मदनपुर निवासी मनीष वर्मा की पत्नी काजल वर्मा (25) ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर से उन्हें सद्दरपुर, मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात काजल ने दम तोड़ दिया। सोमवार को काजल वर्मा के भाई आर्यन वर्मा निवासी सीहमयी, कारीरात, अंबेडकरनगर ने दोस्तपुर थाने में तहरीर दी।
बताया कि उनकी बहन की शादी सात साल पहले मनीष वर्मा के साथ हुई थी। मनीष अपने नाना राम पियारे के घर मदनपुर में रहता था।
आरोपी जीजा मनीष अक्सर उनकी बहन को मारता-पीटता था। उनकी बहन को प्रताड़ित करने में मनीष का साथ उसके नाना राम पियारे, उनकी पुत्री अंजू व संजू भी देते थे। आरोप है कि जीजा मनीष का संबंध किसी दूसरी महिला से है। उनकी बहन को जहर खिलाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें