फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जगमग बाजार

Tue, 10 Nov 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के एक दिन पहले मंगलवार को दिन भर बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। लाई-चूरा, मिठाई से लेकर वस्त्र और आभूषण की दुकानें खचाखच भरी रहीं। चौक इलाके में भीड़ की वजह से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। देर शाम लोगों के घरों पर रंग-बिरंगी झालर-लाइटें व मोमबत्तियां लग गईं, जिससे पूरा शहर जगमग हो गया। बच्चों ने छोटी दीपावली के रूप में मंगलवार को दिन भर गोले-पटाखे छुड़ाए।
विज्ञापन



प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार को मनाई जाएगी। त्यौहार को लेकर बाजार में दिन भर भीड़ रही। चौक व जीएन रोड समेत व्यावसायिक क्षेत्रों में खरीदारों की काफी भीड़ रही। जगह-जगह सजे लाई-चूरा, मीठे खिलौने, गट्टे आदि की जमकर खरीदारी हुई। साथ ही गणेश-लक्ष्मी की छोटी-बड़ी मूर्तियां, कपड़े आदि की दुकानों पर भी दिन भर लोगों ने जमकर खरीददारी की। ज्यादा भीड़ मिठाई की दुकानों पर देखी गई।  लोगों ने तरह-तरह के मिष्ठान खरीदे। ज्यादातर सूखी मिठाइयों की खरीदारी की गई।

  शाम होते-होते कई दुकानों की मिठाइयां कम पड़ गईं।  शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में लगाए गए पटाखे की दुकानों पर खरीदारी हुई। पटाखा व्यवसायियों का कहना है कि बीते वर्ष अपेक्षा इस बार बिक्री काफी कम है। फिलहाल लोग रोशनी वाले पटाखे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। देर शाम लोगों के घर रोशनी से नहा उठे। रंग-बिरंगी झालरों से शहर में एक दिन पूर्व ही दीपावली का दृश्य दिखाई पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें