फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार गुलजार

Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन पर्व के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक राखी की दुकानें सजने लगी हैं। रक्षाबंधन के थोक विक्रेताओं के यहां खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। बाजार में 10 से लेकर 300 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग 10 से 20 रुपये वाली राखी ही खरीद रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग डोरी और लुंबा राखी की है।
विज्ञापन



जिले में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार अभी से गुलजार होने लगे हैं। रक्षाबंधन का पर्व भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उससे आजीवन सुरक्षा का वचन दिलाने का है। समय के साथ ही पर्व मनाने के तरीकों में भी बदलाव आना शुरू हो गया है।

कारोबार के लिहाज से व्यापारी भी इसे भुनाने में पीछे नहीं हैं। रक्षासूत्र की जगह अब महंगी राखियों ने स्थान ले लिया है, वहीं गिफ्ट देने की बढ़ती परंपरा को देखते हुए बाजार में दूसरे व्यापारी भी अपनी दुकान सजाए बैठे हैं। फुटकर दुकानों पर राखी की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। दूर परदेस में रहने वाले भाइयों को बहनें कुरियर, डाकघरों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेज रही हैं। भाई भी बहनों को ऑनलाइन माध्यम से उपहार भेज रहे हैं।
विज्ञापन





बच्चों को खूब भा रही टेडी बियर राखी

बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री डोरी और लुंबा राखी की हो रही है। शहर के मुरारीदास गली में राखी के थोक विक्रेता मोनू कहते हैं कि डोरी राखी 10 रुपये की है। लुंबा राखी की कीमत 20 से 250 रुपये है। छोटे बच्चों को टेडी बियर राखी ज्यादा पसंद आ रही है। फुटकर दुकानदार जमुना प्रसाद कसौंधन ने बताया कि ग्राहकों की मांग के अनुसार राखी मंगाई गई हैं। पांच से लेकर 300 रुपये तक की राखियां दुकानों पर उपलब्ध हैं।


इंसेट
राखी का नाम दाम
सादी राखी-पांच रुपये
स्टोन राखी-25 से 300 रुपये
टेडी बियर राखी-10 से 50 रुपये
रेशम राखी-पांच से 50 रुपये
लाइटिंग राखी-50 से 300 रुपये
लुंबा राखी-20 से 250 रुपये



रक्षाबंधन पर्व पर 48 घंटे निशुल्क बस यात्रा

रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं परिवहन निगम की बसों से 48 घंटे निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 18 अगस्त की दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगी और 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक मिलेगी। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा कराने का निर्देश दिया है। परिवहन मंत्री ने प्रबंध निदेशक को इस आशय का निर्देश जारी करने के लिए कहा है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि जिले में अनुबंधित समेत 137 बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व के दिन प्रत्येक रूटों पर बसों का संचालन होगा। जिस रूट पर अधिक यात्रियों की आवाजाही रहेगी, उस पर बस सेवा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही चालकों को यात्रियों के बस रुकने का इशारा करने पर उन्हें बिना स्टापेज के बसें रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें