सुल्तानपुर। रूट की आठ प्रमुख ट्रेनों के विलंब होने से यात्री परेशान रहे। रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना अप एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब तीन घंटे विलंब से रवाना की गई। हिमगिरि अप एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे लेट रही। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस का संचालन करीब दो घंटे देरी से किया गया। मरुधर डाउन एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से रवाना की गई। सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से रही। सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब दो घंटे देरी से किया गया। बेगमपुुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से रवाना की गई। अहमदाबाद-सुल्तानपुर डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।