फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: तीन ग्राम प्रधान व 39 सदस्य पदों पर उपचुनाव दो मार्च को

Thu, 16 Feb 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विभिन्न वजहों से रिक्त तीन ग्राम प्रधान व 39 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर दो मार्च को मतदान कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने 13 आरओ व 13 एआरओ को नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में तीन प्रधान व 39 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद विभिन्न वजहों से खाली चल रहे हैं। इसमें विकासखंड बल्दीराय के गौरा बारामऊ, कूरेभार के लमकना दूबेपुर व पीपीकमैचा के सेमरीकलां का ग्राम प्रधान पद शामिल है। प्रशासन की रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा करते हुए निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक उपचुनाव के लिए 20 फरवरी को नाम निर्देशन दाखिल किए जा सकेंगे।
21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 22 को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। दो मार्च को उपचुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। चार मार्च को संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने उपचुनाव के लिए 13 निर्वाचन अधिकारी व 13 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। पांच आरओ व पांच एआरओ को आरक्षित रखा गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय से शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें