फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे के ब्लॉक से कई ट्रेनें लेट

Sat, 06 Aug 2016 11:10 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना-अढ़नपुर स्टेशन के बीच शनिवार को लिए गए मेगा ब्लॉक से ट्रेनों का संचालन बेपटरी रहा। ब्लॉक के कारण करीब आठ ट्रेनें लेट रही। शनिवार को कादूनाला पुल पर नए ट्रैक का मेंटीनेंस किया गया। करीब सात घंटे तक चले ब्लॉक के दौरान बेगमपुरा एक्सप्रेस, हावड़ा-हरिद्वार, हावड़ा-अमतृसर एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया था।
विज्ञापन


ब्लॉक से सद्भावना अप-डाउन समेत अन्य कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम यात्रियों ने गंतव्य के लिए अन्य साधनों का सहारा लिया।

उतरेटिया-जफराबाद रेलपथ पर शनिवार को मुसाफिरखाना-अढ़नपुर स्टेशन के बीच शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान कादूनाला पर बने नए पुल का मेंटीनेंस किया गया। इस दौरान नए ट्रैक पर धीमी गति से ट्रेन का संचालन कर पुल का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कादूनाला पुल से करीब 10 दिनों तक ट्रेनों को कॉशन पर चलाया जाएगा। इस बीच विभिन्न स्थानों पर ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। ट्रैक मेंटीनेंस के दौरान कई सेक्शन के इंजीनियर मौजूद रहे। ब्लॉक के कारण सुल्तानपुर वाया मुसाफिरखाना-लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को सुल्तानपुर वाया फैजाबाद होकर गुजारा गया।

सुल्तानपुर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों ने लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर के निरस्त होने व अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने पर गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लिया। बेगमपुरा एक्सप्रेस, हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को सुल्तानपुर वाया फैजाबाद रवाना किया गया।

मेगा ब्लॉक के कारण सुबह दिल्ली से आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब नौ घंटे विलंब से निहालगढ़ स्टेशन पहुंची। शाम को दिल्ली जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से विलंब से रवाना की गई।

सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी ने बताया कि मुसाफिरखाना-अढनपुर के बीच ब्रिज पर टेस्टिंग का कार्य पूरा नहीं हो सका है। करीब 10 दिनों तक ट्रेनों को यहां कॉशन पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें