फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आम तोड़ रहा युवक डाल समेत जमीन पर गिरा, मौत

Wed, 10 May 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। बाग में आम तोड़ते समय पेड़ की डाल टूटने पर युवक जमीन पर गिर पड़ा। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी विक्रम उर्फ लल्लू (25) मंगलवार की शाम बहिरा तारा के पास स्थित बाग में आम तोड़ने गया था। आम तोड़ते समय विक्रम जिस डाल पर खड़ा था वह टूट गई और वह डाल के साथ ही गिर पड़ा। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। बाग में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। विक्रम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें