फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्लेज पार्क के लिए मांगा प्रस्ताव

Wed, 27 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक में हिस्सा लेेते व्यापारी। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उद्योग स्थापना के लिए सहमति देने वाले 62 लोगों ने अपनी इकाइयों का संचालन शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्योग मित्र पीयूष दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि 58 इकाइयां निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

डीएम कुमार हर्ष ने 23 विभागों से संबंधित उद्योगों की स्थापना के लिए सहमति देने वाले अन्य लोगों से जल्द कारोबार शुरू करने को कहा। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित समस्याओं का जल्द निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पिछले माह व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी की ओर से प्लेज पार्क की स्थापना के लिए उठाई गए मुद्दे पर डीएम ने पांच एकड़ का प्रस्ताव मांगा।
प्रदेश महामंत्री ने अपना उदाहरण देते हुए बैंकों के ऋण वितरण में दिक्कत का मामला उठाया। डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत बैंकों को 704 आवेदन पत्रों को भेजे जाने की जानकारी दी गई। बैठक में रमेश अग्रहरि, अलीमुद्दीन, अरुण कुमार, पंकज सिंह व अन्य ने विभिन्न समस्याओं को रखा। इस मौके पर सीडीओ अंकुुर कौशिक व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें