फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सिगरेट देने से मना करने पर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार में गत 19 नवंबर की रात जलालपुर पांडे का पूरा निवासी किराना व्यापारी राकेश कुमार की हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने किराना व्यापारी की हत्या के आरोप में राईबीगो चंदेलेपुर निवासी संदीप निषाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा व मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि सिगरेट देने से मना करने से नाराज होकर ही आरोपी ने किराना व्यापारी की हत्या की थी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई थी। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर व स्वाट टीम प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने शनिवार को देवाढ़ पुल मरघटी के पास से संदीप निषाद मोटू को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हरे बांस का डंडा व मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया। हत्यारोपी ने बताया कि घटना की रात वह सिगरेट लेने के लिए राकेश की दुकान पर गया था। वह सोने जा रहा था। संदीप ने राकेश से सिगरेट देने को कहा तो उसने मना कर दिया। कहा कि दुकान बंद हो गई है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
बात बढ़ने पर राकेश ने संदीप को गालियां दी थीं। यह बात संदीप को नागवार गुजरी। उसने राकेश की हत्या का इरादा बना लिया। इसके बाद रात करीब 12 बजे संदीप राकेश की दुकान पर पहुंचा। उस समय राकेश बिस्तर पर सो रहा था। संदीप ने उसके सिर पर हरे बांस के डंडे से तीन-चार बार वार किया, जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें