फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज रेल खंड पर शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे नवतनवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा सैदखानपुर स्थित भोला दुबे पटना गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (30) पुत्र माताफेर निवासी चकिया हन्ना हरौना, धनपतगंज के रूप में हुई। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
राजेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
उनके परिवार में पत्नी सीमा (28) व बेटा सनी (6) हैं। राजेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें