मिश्रिख कोतवाली इलाके में सिधौली मार्ग पर भोपालपुर गांव के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पिकअप पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को मिश्रिख के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदना से एक पिकअप गुरुवार सुबह सब्जी लेने के लिए जिला मुख्यालय जा रही थी। उसमें कई सब्जी व्यापारी थे। जब यह पिकअप मिश्रिख इलाके में सिधौली मार्ग पर भोपालपुर गांव के पास पहुंची, तभी पिकअप एक ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे पिकअप पर सवार संदना निवासी सब्जी व्यापारी नैमिष कुमार (18) की मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक उमाशंकर (28), रालामऊ निवासी रमेश कुमार (20), परवन (28), मोहित (32) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।