फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब का शिकार हुआ पाराबासूपुर गांव का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से पारा बासूपुर गांव के एक युवक की भी मौत हो गई। शनिवार को सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के पाराबासूपुर गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी (31) सुजानगंज निवासी एक व्यक्ति के यहां कंटेनर चलाता था। तीन माह पूर्व अशोक कुमार घर से ड्यूटी पर निकला था।
परिवारीजनों के अनुसार अशोक जयपुर प्लांट से गैस लादकर अलीगढ़ स्थित प्लांट पर पहुंचा था। शुक्रवार की सुबह अशोक की अपने पिता से आखिरी बार बात हुई थी। अशोक ने कहा था कि तीन दिन में वह घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद उसका फोन नहीं आया। शनिवार को अलीगढ़ से बताया गया कि जहरीली शराब पीने से अशोक की मौत हो गई है। अशोक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अशोक के परिवार में बुजुर्ग पिता के साथ ही पांच बहनें और एक छोटा भाई है। अशोक की शादी नहीं हुई थी। अशोक ही एकलौता घर में कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें