फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर के प्रमुख पार्कों का होगा कायाकल्प

Tue, 27 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के पीडब्ल्यूडी के निकट ​स्थित पर्यावरण पार्क।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के प्रमुख पार्कों की बदहाली की स्थिति पर अप्रैल में अमर उजाला ने अभियान चलाया। खबर को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका ने पार्कों की नियमित सफाई व उनके कायाकल्प की योजना बनाई है। पार्कों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 19 अप्रैल के अंक में शहर के पर्यावरण पार्क में गंदगी की समस्या को पार्क की हरियाली खत्म करने पर तुले कूड़े के ढेर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने पार्कों की दशा में सुधार की योजना बनाई है। योजना के अंतर्गत शहर के पर्यावरण पार्क में दो शिफ्टों में सफाई व फव्वारा लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। पार्क की शोभा बढ़ाने के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। क्यारियों को दुरुस्त कर उनमें उन्नत किस्म के फूल के पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क समेत अन्य कई पार्क की पुरानी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कर वहां की साफ-सफाई कराने के साथ ही पौधरोपण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द बदले रूप में दिखेंगे शहर के पार्क
पार्कों की दशा में सुधार के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। कुछ पार्कों में कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। नरायपुर स्थित शिवाजी पार्क की खराब लाइटों को ठीक करा दिया गया है। अन्य पार्कों में भी जल्द ही विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

- लाल चंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें