फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महात्मा गांधी ने गोमती किनारे केशकुटीर में गुजारी थी रात

Thu, 03 Oct 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले से महात्मा गांधी की ढ़ेर सारी यादें जुड़ी हैं। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए भारत भ्रमण पर निकले गांधी जी ने यहां रात्रि प्रवास भी किया था।
विज्ञापन

बापू जब आजादी की अलख जगाने देश भ्रमण पर निकले थे, तो उसी दौरान वह 1929-30 में यहां आए थे। उनके इस दौरे की खास बात यह रही कि वे यहां अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ आए थे। रात्रि में केशकुटीर (गनपत सहाय पीजी कॉलेज) में रुके थे। अगले दिन उन्होंने लाला जगराम दास धर्मशाला में सभा को भी संबोधित किया था। उन्हें यहां के साहूकारों ने काफी चंदा इकट्ठा करके दिया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें