फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहीं पहुंचे वनकर्मी, रतजगा कर रहे ग्रामीण

Thu, 03 Oct 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सियार के भय से लाठी लेकर गांव में निकलते ग्रामीण।
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में बिरमलपुर गांव में मंगलवार की भोर सियार ने तीन लोगों को घायल कर दिया था। बुधवार को गांव में वनकर्मी नहीं पहुंचे तो दहशत में आए ग्रामीण अपने बचाव के लिए शाम को लाठियां व टार्च लेकर गांव में टहलने लगे। ग्रामीणों ने टोली बनाकर रतजगा करने की बात कही है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरमलपुर गांव में मंगलवार तड़के एक सियार ने हरीराम की पत्नी उर्मिला को घायल कर दिया था। इसके बाद जंगली जानवर ने श्रीनाथ को भी घायल किया। पड़ोस की सरिता को भी सियार ने काट लिया। ग्रामीणों ने सियार को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से ग्रामीण खौफ में हैं। बुधवार की शाम को ग्रामीण लाठी, टॉर्च लेकर घरों से बाहर निकले। महेश चंद्र पांडेय, प्रेम शंकर, अर्जुन, राजमणि, अरविंद, मिंटू लाल, अजय, राकेश, मंगली, विक्रम, बैजनाथ समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कोई भी वन कर्मी नहीं आया। लिहाजा अब रतजगा किया जाएगा। रात में बच्चों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह ग्रामीण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें