फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: 11 घंटे लेट पहुंची महाकाल एक्सप्रेस

Sat, 18 Feb 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंदौर से वाराणसी तक जाने वाली महाकाल डाउन एक्सप्रेस शनिवार को तय समय से करीब 11 घंटे की देरी से रवाना की गई। इसके साथ नौ ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के विलंब से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मऊ-आनंदविहार अप शनिवार को दो घंटे, एकात्मता अप तीन घंटे और उपासना अप एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से रवाना की गई। हिमगरि अप दो घंटे, श्रमजीवी अप दो घंटे, मरुधर डाउन छह घंटे और महामना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से रवाना की गई। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब छह घंटे की देरी से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें