फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: घर के सामने खेल रही बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा

Sat, 18 Feb 2023 06:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के ढबिया गांव निवासी दीन दयाल निषाद की दो वर्षीय पुत्री प्रिंसी शुक्रवार सुबह घर के सामने खेल रही थी। तभी गांव का अजय यादव ट्रैक्टर लेकर दीन दयाल के घर के सामने से निकला। प्रिंसी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव कब्जे में ले लिया। इस बीच पीड़ित के परिजनों और अजय यादव के परिवार में समझौता हो गया। दीन दयाल ने ट्रैक्टर चालक अजय के खिलाफ कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रिंसी की मौत से मां श्रीमती और बड़े भाई देवांश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें