फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में युवक की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार थाने के हवालात में 11 जून एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। डीएम ने उप जिला मजिस्ट्रेट सदर रामजी लाल को घटना की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

घटना के मुताबिक कुड़वार पुलिस की ओर से थाने पर लाए गए राजेश कोरी निवासी जगदीशपुर थाना कुड़वार का शव 11 जून को हवालात में फंदे से लटकता पाया गया था।
मामला गरमाने के बाद पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। साथ ही थानाध्यक्ष समेत तीन को निलंबित कर दिया गया था। अब प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। एसडीएम सदर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति 10 दिन के भीतर घटना के संबंध में साक्ष्य व बयान कार्यालय में दे सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें