फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार पर पेड़ पर चढ़ा सिरफिरा आशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फिल्म शोले स्टाइल में नगर कोतवाली से सटे नीम के पेड़ पर चढ़कर जान देने की धमकी देना सिरफिरे आशिक को महंगा पड़ गया। करीब दो घंटे चल हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद भी न प्रेमिका मौके पर पहुंची न ही उसकी मौसी।
विज्ञापन

अलबत्ता नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसका 151 में चालान कर दिया। युवक की इस हरकत का खामियाजा शहर वासियों ने भीषण जाम के रूप में भुगता।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के बनरहा मल्हीपुर गांव निवासी अर्जुन निषाद को एक गैर बिरादरी की लड़की से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया, लेकिन दोनों के परिवारीजनों को अंतरजातीय विवाह पसंद नहीं था।
दोनों के परिवार वालों ने विवाह करने से मना कर दिया। ये बात अर्जुन को नागवार लगी और वह शनिवार की सुबह कोतवाली नगर के पास पहुंच गया। नगर कोतवाली के ठीक बगल स्थित नीम के पेड़ पर अर्जुन चढ़ गया और जोर-जोर से जान देने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

यह सुनकर आस-पास के लोग एकत्र होने लगे। सड़क से गुजर रहे लोग भी खड़े हो गए। भीड़ देख कोतवाली के पुलिस कर्मी भी बाहर निकले और उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुआ।
इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाले जब पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करते तो वह अपने गले में रस्सी डालने लगता। इस बीच पूरी सड़क पर जाम लग गया।
पुलिस ने बस स्टाप के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। करीब दो घंटे बाद वह पुलिस वालों के समझाने के बाद नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।
नगर कोतवाली में तैनात एसआई सीताराम यादव ने बताया कि अर्जुन का गांव की एक युवती से प्यार है। शादी से इंकार करने पर उसने जान देने की कोशिश की। आरोपी युवक का 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें