सुल्तानपुर। राजकीय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ईएनटी विभाग ने 17 वर्षीय आदर्श की गर्दन में चार साल से मौजूद गांठ का सफल ऑपरेशन किया। कादीपुर निवासी आदर्श पिछले चार वर्षों से इस समस्या से परेशान था।
आदर्श ने कई अस्पतालों में परामर्श लिया, पर गांठ का स्पष्ट निदान नहीं हो सका। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के एएसएमसी के ईएनटी विभाग में परामर्श लिया। जांच के बाद गांठ को ब्रांचियल सिस्ट के रूप में चिह्नित किया गया। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अंबर केसरवानी और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन किया। टीम में सीनियर रेजिडेंट डॉ. पूजा द्विवेदी और जूनियर रेजिडेंट डॉ. पूजा गुप्ता शामिल थीं। एनेस्थीसिया टीम के डॉ. जितेश और डॉ. राजेश व ऑपरेशन थिएटर स्टाफ की प्रतिभा और रिंकी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यह शल्य चिकित्सा प्राचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। ऑपरेशन के बाद आदर्श की स्थिति सामान्य और स्थिर है और गांठ का नमूना हिस्टोपैथोलॉजिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद