फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक बाधित, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर रविवार सुबह बरसात के दौरान मिश्रौली-अमेठी स्टेशन के बीच पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से ट्रैक पर आठ ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर करीब तीन घंटे बाद कर्मियों ने पेड़ को ट्रैक से हटाकर लाइन को साफ किया। इस दौरान गौरीगंज, ताला, बनी, अमेठी व मिश्रौली के साथ विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रहीं। यात्रियों के साथ विभाग को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर रविवार सुबह बरसात के दौरान अमेठी-मिश्रौली रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर मरम्मत विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद करीब तीन घंटे बाद ट्रैक से पेड़ को हटाते हुए ट्रैक साफ किया।
संचालन विभाग ने लोकमान्य तिलक-रायबरेली लिंक एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर अप/डाउन पंजाब मेल, वाराणसी-देहरादून अप/डाउन जनता एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर के साथ दो मालगाड़ी ट्रेनों को विभिन्न स्टेशन पर रोक दिया।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों के साथ विभाग को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने ट्रैक पर पेड़ गिरने से संचालन प्रभावित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक साफ होने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें