फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज बस में सफर कर रहे लखनऊ के यात्री की मौत

Thu, 18 Jun 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। लखनऊ से आजमगढ़ डिपो की बस से बुधवार तड़के कादीपुर आ रहे यात्री लखनऊ के आलमबाग के भीलवान निवासी सूरत प्रसाद (54) की मौत हो गई। वह कादीपुर के बनकेगांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर निमंत्रण में शामिल होने के लिए आ रहे थे। आधार कार्ड से शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूरत प्रसाद मंगलवार देर रात लखनऊ के आलमबाग डिपो से आजमगढ़ डिपो की बस से कादीपुर आने के लिए निकले थे। बस बुधवार भोर चार बजे कादीपुर कस्बे में पहुंची। वहां पर सभी यात्री उतरने लगे। इसी बीच परिचालक ने सूरत प्रसाद को सीट से उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। उनके बेहोश होने के बारे में परिचालक ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

कादीपुर पुलिस ने बेहोशी की हालत में सूरत प्रसाद को बस से उतारकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. शशांक प्रकाश शुक्ल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि सूरत प्रसाद की मौत पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक के पास से पुलिस को आधार कार्ड, मोबाइल व तीन पैकेट धनिया, पालक व तोरई के बीज व 110 रुपये मिले हैं। पुलिस ने परिजनों को उनकी मौत के बारे में बताया। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें