फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाबा जनवारीनाथ धाम में उमड़े शिवभक्त

विज्ञापन
 लंभुआ के बाबा जनवारी नाथ धाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लंभुआ। सावन के पहले शनिवार को जिले के बाबा जनवारीनाथ धाम में शिवभक्त उमड़ आए। भोर में करीब चार बजे से भक्तों का जलाभिषेक शुरू हुआ। सुबह होते ही सुरक्षाकर्मियों ने कमान संभाल ली थी। सावन मास में भक्तों ने गर्भगृह में मौजूद बाबा जनवारीनाथ के स्वरूप की विधिवत पूजन-अर्चना की। भक्त देर शाम तक जलाभिषेक करते रहे।
विज्ञापन


गर्भगृह में विराजमान बाबा को फल, फूल, बेलपत्र, मिष्ठान व धूप-दीप से पूजन किया गया। भक्त शुभम बरनवाल, कन्हैया, अमित मिश्र ने बताया कि जलाभिषेक के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। धाम परिसर में मौजूद मां विंध्यवासिनी मंदिर, हनुमान मंदिर, मां काली माता मंदिर में भी भक्तों ने पूजन किया। पुजारी सत्य प्रकाश गिरी ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें