फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रवीण अग्रवाल बने भाजपा के नपा चेयरमैन प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के एक दिन पहले भाजपा ने पांचों नगर निकायों के चेयरमैन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। नगर पालिका का चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीण कुमार अग्रवाल को बनाया गया है। घोषणा के साथ ही पार्टी ने प्रत्याशियों को सोमवार को नामांकन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने पालिका के दो बार चेयरमैन रहे व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल पर फिर भरोसा जताया है। पिछले चुनाव में उनका टिकट काटने के बाद इस बार पार्टी ने फिर उन्हें मैदान में उतारा है। लगातार पांच साल विवादों से घिरीं निवर्तमान चेयरमैन बबिता जायसवाल का पार्टी ने पत्ता साफ कर दिया है।


नगर पंचायत कादीपुर में चेयरमैन प्रत्याशी आनंद जायसवाल को बनाया गया है। संघ से जुड़े आनंद जायसवाल पिछला चुनाव भी पार्टी से लड़ चुके हैं। नगर पंचायत दोस्तपुर का चेयरमैन उम्मीदवार सोनी गौतम को बनाया गया है। पिछला चुनाव सोनी गौतम की सास इतवारी देवी भाजपा से लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन



कोइरीपुर नगर पंचायत चेयरमैन के लिए पार्टी ने सीमा साहू पर दांव लगाया है। सीमा साहू निवर्तमान चेयरमैन सुधीर साहू की पत्नी हैं। लंभुआ नगर पंचायत का चेयरमैन प्रत्याशी पार्टी के जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी को बनाया गया है।


रविवार शाम को पार्टी की ओर से पांचों नगर निकायों के चेयरमैन व सभासद प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने से कई दिनों से चल रही उहापोह खत्म हो गई। जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें