फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से 1.55 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे बीयर शॉप के सेल्समैन को असलहे से धमकाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख 55 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

दोमुंहा-सुल्तानपुर मार्ग पर धरौली चौराहे पर स्थित एक बीयर शॉप पर धरौली निवासी अंकित तिवारी सेल्समैन है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अंकित बाइक से एक लाख 55 हजार रुपये लेकर नगर क्षेत्र के पयागीपुर के पास स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था। रास्ते में घासीपुर मोड़ के कैलाशनगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। अंकित जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और धमकाकर उससे एक लाख 55 हजार रुपये लूट लिए। अंकित से घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इलाके में जांच की। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें