सुल्तानपुर। बल्दीराय ब्लॉक के गोविंदपुर गांव में रविवार को यूनाइटेड क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच लौहरेपुर की टीम ने सुखबड़ेरी की टीम को 81 रनों से शिकस्त देकर मैच जीत लिया।
उद्घाटन मैच में लौहरेपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में उतरी सुखबड़ेरी टीम 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 78 रन ही बना सकी। इस तरह से लौहरेपुर ने 81 रनों से मैच जीत लिया। बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 25 से अधिक टीमे प्रतिभाग कर रही हैं।