फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुटें : जितेंद्र

Sun, 10 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित लोजपा की बैठक को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की बैठक रविवार को शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र यादव का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राममूरत गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन समीक्षा अभियान चला रहा है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गठबंधन को लेकर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व स्तर पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष पिंटू बारी, नगर अध्यक्ष मनोज कसौधन, अभिषेक कसौधन, विजय कुमार गुप्ता, किरण सोनकर, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें