फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जारी हो सकी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची सोमवार को जारी होनी थी। लेकिन सूची मंगलवार शाम तक जारी नहीं हो सकी। मंगलवार देर शाम तक माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मी और विद्यालयों के कर्मचारी बोर्ड की वेबसाइट पर सूची का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों से संसाधनों की ऑनलाइन रिपोर्ट भराई गई थी। इसके बाद तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में समिति की ओर से भौतिक सत्यापन रिपोर्ट मंगाते हुए परिषद की वेबसाइट पर 325 विद्यालयों की सूची डाली गई थी।
शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची 11 जनवरी को जारी होनी थी लेकिन मंगलवार तक भी यह सूची जारी नहीं हो सकी। अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र की सूची में देखने के लिए विद्यालयों के जिम्मेदार उत्सुक रहे।
विज्ञापन

साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मी भी परिषद की वेबसाइट बार-बार चेक करते रहे। हालांकि शाम तक केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुई। चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची विद्यालय छात्र आवंटन सहित वेबसाइट पर अपलोड की जानी है। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से अनंतिम केंद्रों की सूची के संबंध में आपत्तियां मंगाई जाएंगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 79,369 परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में 79,369 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। समय सीमा बीतने के बाद हाईस्कूल में 43,424 व इंटरमीडिएट में 35,945 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। पूर्व में हाईस्कूल में 42,871 संस्थागत व 216 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। अब 43,187 संस्थागत व 237 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हो गए हैं। इस तरह हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की कुल संख्या 43,424 हो गई है।
इंटरमीडिएट में समय सीमा बढ़ने के पहले संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 34,746 थी और 611 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। अब संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 35,061 व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 884 हो गई है। इस तरह अब इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 35,945 हो गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में कुल 79,369 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सूची का इंतजार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। सूची आने के बाद सभी विद्यालयों से आपत्तियों का प्रत्यावेदन मंगाया जाएगा। प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद जनपदीय समिति की ओर से केंद्रों की अंतिम सूची परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- जेपी यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें