फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, दोपहर में खिली धूप ने दी राहत

Sun, 18 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में रविवार सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। सुबह चारों ओर कोहरे की चादर छाई रही। जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे से वाहन सड़कों पर रेंगते रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय शहरी इलाकों में कई स्थानों पर दृश्यता मात्र 20 मीटर तक सिमट गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा और धुंध का असर और अधिक देखा गया। मजबूरी में वाहन चालक कोहरे में हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर गाड़ी चलाते नजर आए।

ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह के 10 बजे सूरज की किरणें निकलते ही कोहरा छंट गया। इस दौरान लोग अपने घरों की छतों, बालकनियों, गेट और खुले स्थानों पर धूप सेंकते दिखाई दिए। पार्क और मैदानों में भी चहल-पहल बढ़ गई, जहां लोग बैठकर ठंड से राहत पाते नजर आए।
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.7 डिग्री की कमी रही। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 1.8 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा छाए रहने, औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें