फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

Tue, 28 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार में उर्वरक दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी सदानंद चौधरी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान तीन उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित करके दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर खाद की बिक्री न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले कूरेभार बाजार में जुआरिक फाॅर्म हब का निरीक्षण किया। यहां पर 560 बोरी डीएपी मिली। दानिश ट्रेडर्स कूरेभार का अभिलेख पूर्ण नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। बगिया चौराहा जयसिंहपुर में अशर्फी फर्टिलाइजर्स फर्म का बोर्ड नहीं मिला। यहां संदिग्ध जिंक पाए जाने पर नमूना जांच के लिए भरा गया। विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। ओम फर्टिलाइजर्स पांडेयबाबा के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रेट बोर्ड नहीं दिखाने पर कृषि विभाग की टीम ने लाइसेंस निलंबित कर दिया। उप जिलाधिकारी लंभुआ के निरीक्षण में अजय फर्टिलाइजर्स लंभुआ और निर्मल फर्टिलाइजर्स डकाही के स्टॉक में अंतर मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिले में खाद की उपलब्धता
जिले में रबी सीजन के लिए अक्तूबर से मार्च 2024 तक डीएपी लक्ष्य 1,50,640 क्विंटल तक आवंटित है। इसके अलावा एनपीके 55,080 क्विंटल, पोटॉश 3160 क्विंटल और एसएसपी 49,190 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धता है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने नजदीकी समितियों से संपर्क कर खाद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें