फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 दुकानों के लाइसेंस किए निरस्त, 14 का निलंबन

Sun, 24 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूरिया का संकट बढ़ते ही प्रशासन ने सहकारी समितियों के साथ निजी दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। निरीक्षण के दौरान निजी दुकानों पर खामियां मिलने पर कृषि विभाग ने 10 दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए और 14 को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग ने 435 निजी विक्रेताओं के पास 3302 मीट्रिक टन और 112 साधन सहकारी समितियों पर 698 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता का दावा किया है।
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को राजस्व विभाग, कृषि विभाग और सहकारिता विभाग की ओर से समितियों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिले भर में 10 निजी दुकानों पर विभिन्न खामियां मिलीं।
कुछ दुकानों पर महंगी यूरिया बेचने की जानकारी मिली। इस पर 10 लाइसेंस निरस्त किए गए। अन्य खामियों में 14 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित किया गया। दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि किसान अफवाहों पर ध्यान न दें, जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन

आठ समितियों पर तीन दिन से यूरिया का स्टॉक खत्म
भदैंया। क्षेत्र की सभी आठ समितियों पर तीन दिनों में यूरिया का स्टाॅक समाप्त हो गया है। इससे किसानों को प्राइवेट दुकानों पर भटकना पड़ रहा है। जुलाई और अगस्त में बरुई समिति पर 600, हनुमानगंज में 600, भपटा में 400 बोरी यूरिया का वितरण किया गया।
निजी दुकानों पर यूरिया 300 से 320 रुपये तक यूरिया बेची जा रही है। किसानों को जिंक व सल्फर भी लेने को मजबूर किया जा रहा है। हनुमानगंज में शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन ने पहुंचकर समिति की जांच किया था। सचिव अनिल तिवारी ने बताया कि सोमवार को यूरिया का नया स्टाॅक आने पर किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें