फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आया लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

Tue, 15 Dec 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व लेखपाल की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अभी नहीं घोषित हो सका है। परीक्षा आयोजक कंपनी टीसीएस से रिजल्ट मिलने के बाद उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए दुरुस्त किया जा रहा है। बुधवार को नतीजा घोषित होने की उम्मीद है। इधर, रिजल्ट घोषित नहीं होने  से अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। अभ्यर्थी नतीजे जानने के लिए कलेक्ट्रट समेत साइबर कैफे का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन



राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा आयोजक कंपनी टीसीएस ने सोमवार को लखनऊ में जिले के राजस्व विभाग को रिजल्ट उपलब्ध करा दिया था। लखनऊ से रिजल्ट मिलने के बाद उसे वेबसाइट पर डालने के लिए प्रशासन उसका ब्यौरा दुरुस्त कराने में जुटा है। प्रशासन रिजल्ट में अनुक्रमांक के साथ अभ्यर्थियों का नाम आदि भी जोड़ रहा है ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।

सुबह से कलेक्ट्रेट में रिजल्ट अपलोड करने के लिए ब्यौरा दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद बुधवार को रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। इधर, लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं होने से अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट व साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे हैं। जिल में करीब 24 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द घोषित होगा रिजल्ट
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मिल गया है। जल्द ही रिजल्ट वेबसाइट पर घोषित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें