राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिले में 384 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा आयोजक कंपनी से नतीजे मिलने के बाद बुधवार को जिला प्रशासन ने इसकी घोषणा कर दी। परीक्षा परिणाम एनआईसी की वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में भी नतीजों की सूची चस्पा की गई है। नतीजा घोषित करने के बाद प्रशासन साक्षात्कार की तैयारियों में जुटा है।
राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिले में 384 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सोमवार को परीक्षा आयोजक कंपनी टीसीएस से पेन ड्राइव में नतीजे मिलने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को उसका डाटा दुरुस्त करने के बाद बुधवार को परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया। प्रशासन ने लेखपाल भर्ती नतीजे को एनआई की वेबसाइट पर डाल दिया है। एलआरसी रवींद्र उपाध्याय के मुताबिक लेखपाल भर्ती परीक्षा परिणाम सुल्तानपुर एनआईसी.इन पर देखे जा सकेंगे।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट में भी नतीजों की सूची चस्पा की गई है। नतीजे जारी होते ही कैफे आदि जगहों पर परीक्षा परिणाम जानने के लिए लोग पहुंच गए। नतीजा घोषित करने के बाद प्रशासन साक्षात्कार की तैयारियों में जुटा है। प्रशासन के मुताबिक अभी तक किसी तिथि का निर्धारण नहीं किया जा सका है। लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिले में 25,670 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि साक्षात्कार की तिथि का निर्धारण जल्द ही किया जाएगा।