फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिलाओं के लिए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर कल

Mon, 22 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिना परेशानी व दौड़भाग के महिलाओं के लर्नर लाइसेंस बनवाने के लिए शहर के सिविल लाइन स्थित अमर उजाला कार्यालय में 24 सितंबर को एक शिविर का आयोजन होगा। इसमें 18 वर्ष पूरी कर चुकी युवतियां व महिलाएं सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पहुंचकर लर्नर डीएल बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन

शिविर में केवल महिलाओं व युवतियों के ही लर्नर डीएल बनाए जाएंगे। एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला की अगुवाई में मौजूद परिवहन विभाग की टीम लर्नर लाइसेंस बनवाने में आवेदकों की मदद करेगी। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को आधार कार्ड और उसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। इस दौरान आवेदक को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये भी ऑनलाइन जमा करना होगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अलका शुक्ला ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के एक महीने बाद और छह महीने के भीतर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को संबंधित एआरटीओ कार्यालय जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें