फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निशुल्क मिलेगी दोना-पत्तल और पॉपकॉर्न मशीन

Sat, 23 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमजोर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में दोना-पत्तल और पॉपकॉर्न बनाने की मशीनें निशुल्क देने की योजना शुरू की है। दोनों योजनाओं के तहत आठ-आठ लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है। विभाग ने पात्र लोगों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन




खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य परंपरागत कारीगरों और बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से चयनित पात्रों को टूल किट के रूप में मशीनें मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी राम सुरेश यादव ने बताया कि योजना में दोना-पत्तल और पॉपकॉर्न बनाने के कार्य से जुड़े पारंपरिक कारीगरों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना से छोटे स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आय का नया साधन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें