फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में मृतक दंपती का हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 24 Apr 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बंधुआकला थाने के धारूपुर गांव में दंपती का शव पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन। 
विज्ञापन
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। अलीगढ़ जिले के टप्पल थाने के यमुना एक्सप्रेस वे पर सिमरौठी गांव के पास सोमवार सुबह बस से पीछे से कार टकरा गई थी। हादसे में कार में सवार बंधुआ थाने के धारूपुर गांव के दंपती की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब दंपती का शव घर पहुंच तो कोहराम मच गया। गांव में ही मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बंधुआकला थाने के धारूपुर निवासी वंशराज के पुत्र विजयपाल यादव उनकी पत्नी कोमल यादव अपनी पुत्री नैंसी (10), रियांशी (12) व सागर (9) के साथ सोमवार को सुल्तानपुर से दिल्ली कैब लेकर जा रहे थे। सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर सिमरौठी के पास अचानक बस रुकने से उनकी कार उससे टकरा गई। हादसे में विजयपाल यादव व उनकी पत्नी कोमल यादव की मौत हो गई थी। जबकि तीनों बच्चे घायल हो गए थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। घटना की जानकारी पर इसौली विधायक ताहिर खान भी परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
आठ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
धारूपुर गांव में स्थित एक खाली भूमि पर ही मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विजयपाल यादव के आठ वर्षीय सबसे छोटे पुत्र सागर ने मुखाग्नि दी। उसके दादा वंशराज यादव ने उसका हाथ पकड़ कर सारे क्रियाकर्म पूरे करवाए। मृतक एक भाई वह एक बहन हैं। बहन उनसे बड़ी है। मृतक के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें