फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापपुरकमैचा, लंभुआ व भदैंया में चुनाव आज

Wed, 28 Oct 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के चौथे व अंतिम चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को बूथों को रवाना कर दिया गया। गुुरुवार को नौ डीडीसी व 227  बीडीसी पदों पर प्रतापपुरकमैचा, लंभुआ व भदैंया विकास खंड में वोट पड़ेंगे। शाम को डीडीसी व बीडीसी के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने बूथों पर पुलिस एवं पीएसी तैनात की है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का आदेश पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


पंचायत के चौथे व अंतिम चरण का चुनाव गुरुवार को कराने के लिए बुधवार को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। गुरुवार को अंतिम चरण में प्रतापपुर कमैचा, लंभुआ व भदैंया ब्लॉक में वोट डाले जाएंगे। नौ जिला पंचायत सदस्यों एवं 227 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डों का चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम का दावा किया है। लंभुआ तहसील के 603  बूथों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। शाम पांच बजे चौथे चरण के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी।

आरक्षित वाहनों से बूथों पर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

चौथे चरण का मतदान कराने  के  लिए तीनों ब्लॉकों से बुधवार को अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों  को बूथों पर रवाना करने के पूर्व उन्हें ड्यूटी दी  गई। ड्यूटी आदेश के साथ ही पोलिंग पार्टियों को  निर्वाचन सामग्री, मतपत्र, मतदाता सूची व बैलेट बॉक्स उपलब्ध कराया गया। कार्मिकों ने ब्लॉकों पर निर्वाचन सामग्री का मिलान किया। दोपहर बाद आरक्षित  वाहनों से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया  गया। देर रात तक पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने की खबर सेक्टर  मजिस्ट्रेट व अधिकारी  लेते रहे। प्रशासन ने देर शाम ही सभी पोलिंग  पार्टियों के बूथों पर पहुंचने का दावा किया है।
विज्ञापन


ब्लॉकों पर रही अव्यवस्था
पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था। ब्लॉकों में पंडाल बनाए गए थे। ड्यूटी स्लिप व निर्वाचन सामग्री के लिए अलग काउंटर बनाए गए थे। इसके बाद भी ब्लॉकों पर  मतदान कर्मियों की भीड़ बढ़ते ही अव्यवस्था फैल गई। इस बीच मौसम खराब होने से बीच-बीच में बूंदाबांदी से अफरा-तफरी रही। पोलिंग पार्टियों को ब्लॉकों पर  बैठने एवं पानी के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग  पार्टियों को दोपहर बाद बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें